11:22 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बदांयू खेत पर जा रही महिला ट्रेन की चपैट में आई,मौत।

बदांयू 25 जनवरी।

बदायूं में एक महिला की बिनावर मोहम्मद पुर के बीच ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की पहचान गायत्री (22) के रूप में हुई है, जो उसहैता निवासी लखपत की पत्नी थी। गायत्री रविवार सुबह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान गायत्री का शव रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.