6:07 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

कसेर पनौटा में सेवा-संस्कृति का उत्सव, भंडारे में दिखी गांव की एकजुट ताकत

कुंवरगांव। कसेर पनौटा गांव में आयोजित भंडारे ने धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक सहभागिता का सुंदर दृश्य पेश किया। आयोजन के दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रसाद वितरण के साथ सेवा और सहयोग की भावना हर किसी के व्यवहार में झलकती रही, जिससे पूरा गांव दिनभर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।

इस अवसर पर डीसीबी संचालक विश्वजीत गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख कुंवर प्रताप सिंह, गुड्डू गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय मंडल अध्यक्ष राघव चौहान और जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे। अतिथियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सराहा और कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण समाज में आपसी समन्वय और सौहार्द को नई मजबूती देते हैं।

आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान अर्जुन राठौर की अगुवाई विशेष चर्चा में रही। ग्रामीणों और अतिथियों ने उनके नेतृत्व, अनुशासित व्यवस्थाओं और सेवा-भाव की खुले दिल से प्रशंसा की। साथ ही रामगोपाल राठौर, सत्यपाल राठौर, जय सिंह राठौर, वीरेंद्र राठौर, पन्नालाल कश्यप तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

दिनभर चले भंडारे में लगातार श्रद्धालु आते-जाते रहे। सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता से भरे इस आयोजन ने गांव में सकारात्मक माहौल बनाते हुए एकता और सहयोग का संदेश दूर तक

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

विज्ञापन एक्सप्रेस