11:43 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

हुसैनपुर में अखंड रामायण पाठ की पूर्व संध्या पर निकली कलश यात्रा, कुंवरगांव पुलिस बल रहा तैनात



कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर में शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले अखंड रामायण पाठ से पूर्व शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक परंपराओं के अनुसार निकली यह यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कासिमपुर चौराहा समेत गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा भाव से शामिल हुईं, जबकि पुरुष श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। ग्रामीणों द्वारा मार्ग में पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंवरगांव पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि पंडित सत्यवीर शर्मा के सान्निध्य में अखंड रामायण पाठ कराया जाएगा, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक चेतना के साथ सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है।

इस अवसर पर निरंजन मौर्य, नेम सिंह, सूरजपाल मौर्य, किशन लाल, नरेश पाल, ओम प्रकाश, रामेश्वर, कृपाल, नेत्रपाल, कन्हई लाल सहित

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

विज्ञापन एक्सप्रेस