बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत कुँवरगाँव पुलिस ने शांति भंग करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार,शनिवार को ग्राम बल्लिया निवासी मूलचन्द पुत्र नेमचन्द और सत्यवीर सिंह पुत्र रामबहादुर शांति व्यवस्था को भंग करने की आशंका के चलते गिरफ्तार किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया है।थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

