4:53 am Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

इस्लामनगर : कस्बा सहित क्षेत्र में बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कस्बे के एसबी पब्लिक स्कूल में माँ सरस्वती जी स्थापित प्रतिमा और गणेश जी, माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा के समक्ष विधिवत हवन पूजन करने के उपरांत स्कूल के एमडी नवीन गुप्ता ने प्रसाद वितरण किया।इस दौरान माँ शारदे की वंदना प्रस्तुत कर गुणगान किया गया। शिक्षिकाओं ने एक दूसरे के माथे पर चंदन लगा कर बसंत पंचमी पर्व की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस