5:09 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

ब्लाक प्रमुख के बयान पर हिंदू महासभा ने जताया विरोध, कहा इतिहास का ज्ञान नहीं भाजपा की फजीहत

बदांयू 23 जनवरी।

बदायूं के उझानी ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य के विवादित बयान पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने कड़ी निंदा की है। अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा कि शिशुपाल शाक्य ने केदारनाथ, बद्रीनाथ और अयोध्या के राम मंदिर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद भाजपा को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। महासभा ने इसे तथ्यहीन बताते हुए कहा कि शाक्य को इतिहास का ज्ञान नहीं है ।

इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा है, और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। शाक्य ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने भगवान बुद्ध के जीवन और विचारों पर अपने विचार रखे थे, लेकिन किसी ने उनके बयान को संदर्भ से हटाकर वायरल कर दिया।

हिंदू महासभा के मुकेश पटेल ने कहा कि अब देखते हैं भाजपा ब्लाक प्रमुख पर क्या कार्रवाई करता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस