2:20 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

40 लाख की फिरौती नहीं मिली तो मासूम की हत्या

40 लाख की फिरौती नहीं मिली तो मासूम की हत्या, बक्से में मिली लाश; पुलिस एनकाउंटर में किडनैपर ढेर

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के 13 वर्षीय बेटे आयुष का अपहरण कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। रकम न मिलने पर आरोपी पड़ोसियों कल्लू और इरफान ने बालक की हत्या कर शव को बक्से में छिपा दिया।

शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रयागराज–चित्रकूट नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। हालात बिगड़ते देख कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात की गई।

घटना के अगले दिन पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी कल्लू को ढेर कर दिया, जबकि दूसरे आरोपी इरफान को गोली लगी है और उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.