7:38 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

पालिका कर्मियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

पालिका कर्मियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
बिल्सी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बुधवार को पालिका परिसर में सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर को स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएं। साथ ही आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई, कूड़े का सही निस्तारण और प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाकर स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाया जा सकता है। शपथ के दौरान कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने, गंदगी न फैलाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर युधिष्ठर सिंह, राजीव शर्मा, निशांत वाष्र्णेय, मोहित मौर्य, अखिलेश कुमार, राजीव सागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस