कुंवरगांव। ब्लाक सलारपुर क्षेत्र के ग्राम बादल स्थित गौशाला में गोवंश को दिए जा रहे सूखे चारे की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली से लाए गए चारे को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में ऐसा सूखा चारा पहुंचाया गया, जो पशुओं के उपभोग योग्य नहीं है, इसके बावजूद उसे गोवंश के सामने डाल दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला संचालन के नाम पर सरकारी धन खर्च किया जा रहा है, लेकिन मौके की स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। चारे की हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने मौके पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए। वायरल वीडियो में चारा सड़ा-गला और गुणवत्ता रहित दिखाई दे रहा है।
मामला सामने आने के बाद संबंधित अधिकारी सफाई देते नजर आए। खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि ग्राम बादल की गौशाला एक एनजीओ द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो अभी उनके संज्ञान में नहीं हैं, फिर भी चारे की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

