5:16 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – ब्लॉक प्रांगण में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरण

ब्लॉक प्रांगण में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरण की गई।

सहसवान (बदायूं) सहसवान बुधवार को ब्लॉक प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कीर्ति यादव एवं ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने 31 ट्राईसाईकिल एवं दंहगबा ब्लॉक प्रमुख पति सुभाष गुप्ता ने 13 ट्राई साइकिल दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज में सम्मान और समर्थन देना हमारा कर्तव्य है ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने कहा
इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन में सुधार लाने के लिए सहायता प्रदान करना है। ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को अपने दैनिक कार्यों में आसानी होगी और वे अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने में सक्षम हो पाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख ने दिव्यांगजनों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें समाज में सम्मान और समर्थन देने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, ब्लॉक प्रमुख कीर्ति यादव, ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव, ब्लॉक प्रमुख पति दंहगबा सुभाष गुप्ता, बी.डी.ओ सतीश कुमार, नगर अध्यक्ष पियूष महेश्वरी सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस