4:40 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

रसायन विज्ञान के प्रवक्ता व रोहिलखंड विश्वविद्यालय के शोधार्थी अफसार अहमद नेपाल में प्रतिभाग किया

रसायन विज्ञान के प्रवक्ता व रोहिलखंड विश्वविद्यालय के शोधार्थी अफसार अहमद ने नेपाल में आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग किया। जिसमें उन्होंने अपने शोध कार्य को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न देशों के वैज्ञानिकों व अन्य शोधार्थी के समक्ष प्रस्तुत किया। आयोजित कांफ्रेंस का शीर्षक इमर्जिंग ट्रेंड्स इन साइंस , टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट प्रैक्टिसेज था। कॉन्फ्रेंस में विभिन्न देशों से आये वैज्ञानिकों व शोधार्थियों ने विभिन्न शीर्षकों पर अपने-अपने शोध कार्य को प्रस्तुत किया। अफसार अहमद ने एंटी मलेरियल ड्रग्स के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा की मौजूदा मलेरिया के ड्रग्स के प्रति प्लाज्मोडियम परजीवी ने प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न कर ली है जिससे मौजूदा ड्रग्स का असर कम हुआ है जिस कारण मलेरिया जैसी बीमारी को दूर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि उनका शोध कार्य इसी बात पर आधारित है कि किस प्रकार एक नई ड्रग बनाई इसके प्रति मलेरिया उत्पन्न करने वाले परजीवी प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न ना कर सके और वह दवाई मलेरिया के प्रति अधिक असरदार हो जिससे मानव जाति को फायदा हो सके। कॉन्फ्रेंस का आयोजन नेपाल में स्थित ऐश्वर्या मल्टीप्ल केंपस के द्वारा नेपाली यूजीसी की सहायता के माध्यम से आयोजित की गई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.