9:37 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

पुराने ऊन के फंदों सी- Ravina Mishra

Ravina Mishra🧚‍♀️

मुरझाई, बलखाई, सिमटी
पुराने ऊन के फंदों सी,
आपकी यादें
आज भी,
मन की गहराईयों पर सिमटी हैं,
मैं उन यादों को सुलझा
रोज आपकी एक तस्वीर बुनती हूँ
और सजा देती हूँ
अपने दिल के आंगन में।

विज्ञापन एक्सप्रेस