8:57 am Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौलीः साई बिहार कोलानी में मिठामई निवासी युवक चमन द्वारा आत्महत्या

बिसौली । साईं विहार कॉलोनी में एक युवक ने गृह क्लेश चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या ली जिसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है। बताया जाता है कि चमन पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मिठामई साई बिहार कालोनी में रहता था। बतातें हैं कि युवक घरेलू (गृह) क्लेश से परेशान था। घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस