1:15 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में चार शिकायतों का हुआ निराकरण

बिल्सी में चार शिकायतों का हुआ निराकरण
बिल्सी। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रेमपाल सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, हृदेश कठेरिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां 25 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से चार का मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही शेष शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार, एसडीओ जयप्रकाश राजपूत, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, हरपाल सिंह, प्रदीप सक्सेना, विनोद कुमार साहू आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस