6:13 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव कस्बे में थानाध्यक्ष ने मय फोर्स किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

आज दिन शनिवार को कस्बा कुंवरगांव में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष कुंवरगांव द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान मुख्य मार्गों जैसे मेन सराफा बाजार , पुराना थाना , कशायन महौल्ला , एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई।

थानाध्यक्ष द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए तथा आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही और स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।

पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की गश्त आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।


 

विज्ञापन एक्सप्रेस