2:53 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS
Oplus_16908288

प्रभात फेरी को निर्धारित मार्ग पर रोकने का आरोप,विवाद बढ़ने पर पुलिस बल तैनात

इस्लामनगर । बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ब्योर कासिमाबाद गांव में कीर्तन प्रभात फेरी को निर्धारित मार्ग पर रोकने का आरोप लगा है। सूचना मिलते ही एसपी देहात डॉक्टर हृदेश कठेरिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति को शांत किया।
गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बिल्सी, इस्लामनगर और बिसौली थाना पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस बल गांव की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।
इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बिल्सी के सीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस