UP के संभल हिंसा मामले में तात्कालीन सर्कल ऑफिसर अनुज चौधरी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।
अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा, “अब कोई बचाने नहीं आएगा… अब ये पक्षपाती पुलिसकर्मी अकेले में खाली बैठकर याद करेंगे। भाजपा का फ़ार्मूला नंबर 1: पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो। भाजपा का फ़ार्मूला नंबर 2: भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं।”
उनके इस बयान के बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



