11:28 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

कछला- मकरसंक्रांति पर कछला गंगा में स्नान कर श्रृद्धालुओं ने किया दान-पुण्य

।

उझानी-बदायूं 14 जनवरी।

बदायूं में कछला गंगा घाट पर मकरसंक्रांति पर श्रृद्धालुओं ने स्नान कर दान-पुण्य कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मकरसंक्रांति के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर दान-पुण्य किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान “जय मां गंगा” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया ।

पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसमें पुलिस, पीएसी और फ्लड पीएसी के जवानों के साथ गोताखोरों को भी तैनात किया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम और अन्य सुविधाएं भी प्रशासन द्वारा की गई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.