3:54 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बिनावर में जागरूकता अभियान

कुंवर गाँव बिनावर 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी से 31 जनवरी 2026) के अवसर पर गंगा एक्सप्रेसवे ग्रुप-II की सेफ्टी टीम द्वारा बिनावर थाना पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को प्रोत्साहित करने के लिए गिफ्ट हैम्पर वितरित किए गए। इस पहल से लोगों में सकारात्मक संदेश गया और नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ी।
रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाने और दुर्घटनाओं की संभावना कम करने के उद्देश्य से वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग जैसे महत्वपूर्ण संदेश शामिल थे।
इस संयुक्त अभियान को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।


 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.