1:12 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

मिर्ज़ापुर में सनसनीखेज डबल मर्डर, सौतेले बेटे ने माँ और भाई की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की वारदात सामने आई। सौतेले बेटे ने अपनी माँ उषा गुप्ता (62) और भाई आयुष गुप्ता (32) पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी दोनों शवों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर ठिकाने लगाने ले जा रहा था। इसी दौरान मड़िहान तिराहे पर आयुष का शव ट्रॉली से गिर गया, जबकि उषा देवी के शव को पटेवर मड़िहान ब्रांच नहर में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस