बेंगलुरु: ठंड और भूख से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से कुंभ करुणा ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय सेवा अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम के.आर. मार्केट, मल्लेश्वरम एवं के.सी. जनरल हॉस्पिटल क्षेत्रों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह सेवा पहल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री लालमणि सिंह जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में संपन्न हुई। उनकी सेवा भावना एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने की सोच से प्रेरित होकर यह अभियान सफल रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 100 जरूरतमंद लोगों को कंबल, भोजन पैकेट एवं पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस अवसर पर नागेश ने मैदान में टीम का नेतृत्व करते हुए समर्पण के साथ अहम भूमिका निभाई। उनके साथ उदय कुमार, चेतन एम.एन., हर्षिथ, मंजुनाथ जे., सोमशेखर, गोविंद एवं राजेश उपस्थित रहे और सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।
कुंभ करुणा ट्रस्ट ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया है।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

