6:01 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

14 वर्षीय नाबालिग युवती पूर्व प्रधान के बेटे संग फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

कुंवरगांव।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गांव के ही पूर्व प्रधान के पुत्र के साथ फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवती और पूर्व प्रधान के पुत्र के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। गांव में चर्चा है कि दोनों पहले भी चोरी-छिपे मिलते थे। युवती की उम्र लगभग 14 वर्ष बताई जा रही है। युवती के पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार रात अवसर पाकर युवती युवक के साथ घर से चली गई।

परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों की तलाश की जा रही है।

इस संबंध में हल्का दरोगा सुकेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन अभी तक परिजनों की ओर से थाने पर कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.