मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल कराया भर्ती
कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के आंवला बदायूं मार्ग पर एक कार सवार ने मोटरसाईकल सवार दो युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,जहाँ दोनों घायल युवकों का इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना आंवला-बदायूं मार्ग पर गांव बादल के पास सोमवार दोपहर लगभग दो बजे की है जहां थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर निवासी धर्मेन्द्र पुत्र बादाम सिंह राजपूत उम्र 22 वर्ष और धीर सिंह पुत्र छोटेलाल मौर्य उम्र 14 वर्ष मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से कुंवरगांव जा रहे थे तभी गांव बादल के पास अचानक आंवला की तरफ से आ रही कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाईकल सवार धर्मेंद्र व धीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए ।घटना के बाद मौके पर
राहगीरों तथा आसपास के लोगों की
भीड़ लग गई ।किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी ।
सूचना मिलते ही एसआई सुकेंद्र सिंह व कांस्टेबल नरेंद्र सिंह यादव
पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा एंबुलेंस के लिए सूचना दी लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो पुलिस ने प्राइवेट वाहन की मदद से
दुर्घटना में घायल हुए दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
कार को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है,वहीं कार सवार युवक से पूंछताछ की जा रही है,
वहीं टक्कर लगने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

