6:01 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

परौर थानाध्यक्ष ने की पीस कमेटी की मीटिंग – क्षेत्र के प्रधान व लोगों से किया परिचय

शाहजहांपुर के परौर थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार रावत ने सोमवार दोपहर थाना परिसर में आगामी त्योहारों के संबंध में एक पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के प्रधान, पत्रकार व अन्य संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। मीटिंग में थानाध्यक्ष ने कहा कि कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी शांति पूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्योहार मनाएं। अगर कही कोई विवाद की स्थिति हो आप लोग हमें तुरंत सूचना दें। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि हम हर गांव में एक होली सुरक्षा समिति का गठन करेंगे जो होली की देख-रेख करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आप लोग बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि जिंदगी बचाने के लिए है। मीटिंग में उपस्थित थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार रावत वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीकेश यादव प्रधान रमेश यादव,शमीम अहमद,मसरुर अहमद, राजपाल, रामौतार अतिराज सिंह आदि व पत्रकार सत्यवीर सिंह चौहान, अंबुज मिश्रा, राकेश यादव,

हसरत अली ख़ान की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.