8:12 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

जिले में मौसम ने ली करवट – 6 डिग्री तक बढ़ा पारा, निकली तेज धूप

।

उझानी-बदांयू 11 जनवरी।

जिले में मौसम ने करवट ली है। कल व आज रविवार को जिले में मौसम साफ रहा सुबह से ही तेज धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शनिवार को तापमान में 3-6 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। खिली धूप ने ठंड से राहत दी और कोहरे का असर भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी इसी तरह का खुशगवार मौसम रहने के आसार हैं।

हालांकि मंगलवार से एक बार फिर तापमान में कमी के साथ सर्दी दस्तक देगी और अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर बना रहेगा।

मौसम बैज्ञानिकों ने बताया कि ठंड का असर अगले कुछ दिनों तक बरकरार रहेगा लेकिन दिन के समय ठंड से थोड़ी राहत रहेगी। वहीं रात का तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।

आगामी 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड की स्थिति में और सुधार होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने और पुनः उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से 13 जनवरी से तापमान में 2-3 डिग्री की की गिरावट आने से शाम से सुबह की ठंड बढ़ने के बावजूद दिन में धूप निकलने से ठंड का प्रभाव कम रहने की संभावना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.