5:11 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस पर हिन्दी विभाग द्वारा काव्य पाठ और संगोष्ठी का आयोजन

आज दिनांक 10/01/2026 को गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूं में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी विभाग द्वारा काव्य पाठ और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.ए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने वर्तमान में विश्व स्तर पर हिन्दी भाषा की स्थिति पर चर्चा की। नेहा,नैन्सी, सोनम, आदि छात्राओं ने काव्य पाठ किया।कार्यक्रम अध्यक्षा प्राचार्या डॉ सरला देवी चक्रवर्ती ने अपने वक्तव्य में विश्व हिन्दी दिवस का इतिहास बताते हुए कहा कि हिन्दी केवल बोलने या लिखने की भाषा नहीं बल्कि यह माध्यम है जिससे देश के करोड़ो लोग खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते है। मुख्य वक्ता के रुप में डॉ इंदु शर्मा ने हिन्दी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध परंपरा एवं हमारे दैनिक जीवन मे उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डाॅ अनिता सिंह ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ पूनम सिंह में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकायें उपस्थित रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस