4:09 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत छात्राओं को दी गई जानकारी

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत छात्राओं को दी गई जानकारी
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने के साथ-साथ आमजन को समय पर सहायता के लिए प्रेरित करना रहा। परिवहन विभाग द्वारा संचालित राहवीर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रवक्ता डॉ. शहाबुद्दीन अली ने छात्राओं को बताया कि इस योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के दौरान यथाशीघ्र अस्पताल पहुंचाता है, तो सरकार की ओर से उसे 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा बेहद महत्वपूर्ण होता है, इस दौरान घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिलने से उनकी जान बचाई जा सकती है। डॉ. अली ने कहा कि अक्सर लोग कानूनी झंझट के भय से दुर्घटनाग्रस्त की मदद करने से पीछे हट जाते हैं, जबकि राहवीर योजना ऐसे लोगों को न केवल संरक्षण देती है बल्कि उन्हें सम्मानित और प्रोत्साहित भी करती है। अंत में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों के प्रति सजग रहने की अपील की गई। छात्राओं ने भी कार्यक्रम में रुचि लेते हुए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस