सहसवान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर हज्जाम में बीती रात अवैध रूप से मिट्टी भराव कर रहे खनन माफियाओं ने किसानों के खेतों में भारी नुकसान पहुँचा दिया। जानकारी के अनुसार, खनन माफिया एक ही स्थान से मिट्टी डालने का कार्य कर रहे थे।
जैसे ही पुलिस के मौके पर पहुँचने की सूचना मिली, वैसे ही खनन माफिया अपने ट्रैक्टर लेकर किसानों के खेतों के रास्ते से फरार हो गए। इसी दौरान 
।
इतना ही नहीं, भागते समय ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक ट्यूबवेल का बिजली का खंभा टूट गया, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई। इसके अलावा, किसानों ने आरोप लगाया है कि खेतों में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए लगाए गए तार भी उखाड़ लिए गए और कम से कम 200 कुंतल तार को लोहे के रॉड सहित अपने साथ ले जाया गया।
पीड़ित किसानों का कहना है कि इस पूरी घटना में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है। किसानों ने थाना सहसवान पुलिस और जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध मिट्टी भराव में शामिल खनन माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा किसानों को हुए नुकसान का मुआवज़ा दिलाया जाए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

