“हिंदू टीचर हो तो BHU चली जाओ” — AMU की प्रोफेसर रचना कौशल ने लगाया 27 साल के उत्पीड़न का आरोप
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की राजनीति विज्ञान विभाग की सीनियर प्रोफेसर रचना कौशल ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कुछ प्रोफेसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सिर्फ हिंदू शिक्षक होने की वजह से उन्हें पिछले करीब 27 वर्षों से मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा।
रचना कौशल के मुताबिक कुछ प्रोफेसर उन पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं और कहते हैं—“हिंदू टीचर जान-बूझकर मुस्लिम छात्रों को नहीं पढ़ाते, तुम BHU क्यों नहीं चली जाती।”
उन्होंने कहा कि अब हालात असहनीय हो चुके हैं और वे जल्द ही पूरे मामले को सार्वजनिक कर FIR दर्ज कराएंगी।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






