हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में चंडीगढ़ से गर्लफ्रेंड से मिलने आए दिल्ली निवासी दीपक कुमार झा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना तब हुई जब दीपक अपनी प्रेमिका को बाजार में शॉपिंग कराकर कार से लौट रहा था। बाइक सवार युवकों ने कार रुकवाकर महिला के सामने ही उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले में महिला के पति समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता और दीपक के बीच लंबे समय से फोन पर बातचीत चल रही थी। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






