11:14 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

हरिद्वार कुंभ में गैरहिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग, सीएम धामी से हिंदू संगठनों की गुहार

हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेले से पहले संत समाज और हिंदू संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अयोध्या के कुछ साधु-संतों और हरिद्वार के हिंदूवादी संगठनों ने कुंभ के दौरान गंगा घाटों व धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए कड़े फैसलों की मांग की है। संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है कि कुंभ मेला क्षेत्र को पूर्ण रूप से हिंदू क्षेत्र घोषित किया जाए। उनका कहना है कि इससे सनातनी अनुष्ठानों की शुद्धता बनी रहेगी और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस