11:15 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, श्रेयस अय्यर फिट

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी है। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को फिट घोषित कर दिया गया है। फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में उनकी वापसी तय मानी जा रही है। बता दें कि कीवियो के खिलाफ घोषित भारतीय टीम में अय्यर का नाम शामिल था, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी। अब फिट होने के बाद अय्यर मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस