6:25 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

सिरमौर में आरटीओ की ईमानदारी: पीयूसी एक्सपायर होने पर अपने सरकारी वाहन का खुद काटा चालान

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में आरटीओ सोना चंदेल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। कालाअंब में जांच के दौरान उनके सरकारी वाहन का पीयूसी प्रमाणपत्र एक्सपायर पाया गया। कर्मचारी द्वारा जानकारी दिए जाने पर आरटीओ ने बिना किसी रियायत के अपने वाहन का ₹500 का चालान भरा और तुरंत पीयूसी बनवाया। इससे पहले भी वह परिवार के सदस्य की स्कूटी पर चालान काटकर यह संदेश दे चुकी हैं कि कानून सबके लिए समान है।

विज्ञापन एक्सप्रेस