बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र
(सीएचसी) में बूधवार को डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता
और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गर्ड। परिजनों ने
अस्पताल स्टाफ पर 3000 रुपए न देने पर लापरवाही
बरतने का आरोप लगाया है।
सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और
मामले की जांच शूरू कर दी है। बिल्सी थाना क्षेत्र के
दिधौनी निवासी हरपाल पुत्र रामधुन ने आरोप लगाया
कि वह अपनी पत्नी कुसुम (35) को डिलीवरी के लिए
सीएचसी लाए थे।
उन्होंने बताया कि डिलीवरी के नाम पर उनसे 3000
रुपए की मांग की गर्ड। आरोप है कि पैसे न देने पर
स्टाफ ने लापरवाही बरती, जिसके कारण मृत बच्चा पैदा
हुआ। बाद में कुसुम की हालत बिगडने के बाद उसकी
भी मौत हो गरईड।घटना की जानकारी मिलते ही बिल्सी
कोतवाल मनोज कूुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके
पर पहंचे। पूलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की
जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बिल्सी सीएचसी प्रभारी
डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि दिधौनी निवासी
महिला डिलीवरी के लिए सीएचसी आई थी।
डिलीवरी के दौरान मत बच्चा पैदा हआ। उन्होंने यह
भी बताया कि महिला में खन की कमी थी और उसे
रेफर करने के लिए कहा गया था, लेकिन परिजन उसे
निजी अस्पताल ले गए। बाद में परिजन महिला को
मृत अवस्था में वापस बिल्सी सरकारी अस्पताल लाए
डॉक्टर गप्ता ने कहा कि मामले की जांच कराईड जा रही
है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई
की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
