1:17 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान सकट चतुर्थी त्योहार पर जन-कल्याण के लिए किया भगवान गणेश का पूजन

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत ने सकट चतुर्थी त्योहार पर जन-कल्याण के लिए बरेली स्थित कटी कुइयां गणेश जी के मंदिर में भगवान गणेश जी का विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण से पूजन किया त्योहार सकट चौथ के मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी बताया माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ का त्यौहार मनाया जाता है सभी धार्मिक सनातनी महिलाएं सुख सौभाग्य और सर्वत्र कल्याण के लिए सकट चौथ का व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन पर अपनी मनोकामनाओ के साथ चंद्र को अर्क देकर पूजा पाठ करती हैं जिससे परिवार का संकट दूर हो इसी को मध्य नजर रखते हुए आज संस्थान ने सकट चौथ के मौके पर देश व देशवासियों के संकटों को दूर करने के लिए भगवान गणेश जी का पूजन कर प्रार्थना की देश और देशवासियों के संकट दूर हो राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने देशवासियों को सकट चौथ की बधाई देते हुए बताया माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को लंबोदर चतुर्थी सकट चौथ के नाम से व्रत-त्योहार मानाया जाता है पुराणों के अनुसार यह व्रत स्वयं गणेश जी ने अपनी माता पार्वती को बताया इस दिन भगवान गणेश को तिल बाजरे के लड्डू, तिल सकरी, गजक, तिल बुग्गा, दूर्वा के भोग से भगवान गणेश को प्रसन्न जाता है आज हमने जन-कल्याण के लिए भगवान गणेश जी का पूजन किया है जिससे दीन दुखियों व देशवासियों के संकट दूर हो सके सकट चौथ के अवसर पर भगवान गणेश के पूजन में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, संरक्षक जे.आर गुप्ता, भारतेंद्र सिंह सदस्य रामकिशोर, लाखन सिंह, पंडित राजीव मिश्रा, दामोदर सिंह, आदि भक्तगण मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस