बदायूं में अनियंत्रित रोडवेज बस नाले में गिरी
रोडवेज बस नाले में गिरी, बड़ा हादसा टला
बदायूं शहर में मंगलवार रात करीब तीन बजे बरेली रोड पर इंदिरा चौक के आगे बदायूं डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खुले नाले में जा गिरी। बस में केवल चालक और परिचालक सवार थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हादसे से पहले बस बिजली के पोल से टकराई, जिससे पोल टूट गया और सिविल लाइंस समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। आशंका है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आपूर्ति बंद कर दी गई।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
