7:34 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

अमेरिका में Ex गर्लफ्रेंड की हत्या कर भारत भागा आरोपी अर्जुन शर्मा तमिलनाडु से गिरफ्तार

अमेरिका के मैरीलैंड में अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर भारत फरार हुए आरोपी अर्जुन शर्मा को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया है। इंटरपोल की मदद से भारत और अमेरिका की एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन में यह गिरफ्तारी हुई। अर्जुन पर एलिकॉट सिटी निवासी 27 वर्षीय निकिता गोडिशाला की हत्या का आरोप है। निकिता 2 जनवरी को लापता हुई थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट खुद अर्जुन ने दर्ज कराई थी। बाद में हॉवर्ड काउंटी पुलिस ने उसका शव अर्जुन के अपार्टमेंट से बरामद किया। निकिता भारतीय-अमेरिकी नागरिक थीं और भेदा हेल्थ में डेटा एनालिस्ट के तौर पर कार्यरत थीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.