2:20 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

शमसुद्दीन शम्स राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव सम्भल में सम्मानित

बदायूं। जनपद के जाने माने साहित्यकार मुहम्मद शमसुद्दीन जो शायरी के क्षेत्र में शम्स मुजाहिदी बदायूंनी के नाम से जाने व पहचाने जाते हैं। यूपी के सम्भल जिले में हिंदू जागृति मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव में साहित्य सेवा में निरंतर गतिशील रहते हुए, समाज की प्रेरित करने हेतु “डी के शर्मा सम्मान” से विभूषित किया गया।
इस महोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतों व जनपदों के सौ से अधिक साहित्यकारो ने प्रतिभाग किया।
इस सम्मान के लिए शमसुद्दीन शम्स ने हिन्दू जागृति मंच के अजय कुमार शर्मा, श्रीमती नेहा मलय, संयोजक अतुल कुमार शर्मा,श्रीमती मीनू रस्तोगी, उज्ज्वल वशिष्ठ का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.