7:03 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

पुलिस ने 24 घंटे में पीड़ित को वापस दिलाए 5780 रुपये

पुलिस ने 24 घंटे में पीड़ित को वापस दिलाए 5780 रुपये
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर शोहरा निवासी एक युवक के खाते से कटे रुपये कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि क्षेत्र के गांव मिर्जापुर शोहरा निवासी वसीम राजा पुत्र तसब्बर अली के बैंक खाते से 5780 रुपये कट गए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। कंप्यूटर ऑपरेटर अबरार आलम ने शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित खाते को तुरंत होल्ड करा दिया। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद कटे हुए रुपये पीड़ित के खाते में वापस जमा करा दिए गए। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित वसीम राजा ने पुलिस की तत्परता और सहयोग की प्रशंसा की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस