3:31 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

गांव गोदी नगला में संपन्न हुई भगवान बुध्द की कथा

सम्राट अशोक के धम्म मार्ग पर चलने का प्रसंग सुनाया
गांव गोदी नगला में संपन्न हुई भगवान बुध्द की कथा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गोदी नगला में चल रही भगवान बुद्ध की कथा के अंतिम दिन शनिवार को कथावाचक रीना शाक्य ने सम्राट अशोक की कलिंग विजय और उसके बाद धम्म दीक्षा से जुड़े प्रसंग को विस्तार से सुनाया। उन्होंने बताया कि कलिंग युद्ध में हुई भारी जनहानि और हिंसा ने सम्राट अशोक के हृदय को झकझोर दिया, जिसके बाद उन्होंने युद्ध का मार्ग छोड़कर भगवान बुद्ध के धम्म को अपनाया और शांति, करुणा व अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। कथावाचक ने कहा कि सम्राट अशोक ने धम्म को अपनाकर न केवल अपने जीवन को बदला, बल्कि पूरे समाज को मानवता और सद्भाव की राह दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। नारी शिक्षा के लिए उनका संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसंगों को श्रद्धा और ध्यानपूर्वक सुना। इस मौके पर सपा नेता उदयवीर सिंह शाक्य, किशोरी लाला शाक्य, रामगोपाल समेत सभी आयोजक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस