6:13 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। जुलूस ए मौला ए कायनात निकाला

बिसौली। शनिवार को इमाम हजरत अली की यौमे पैदाइश पर नगर में जुलूस ए मौला ए कायनात निकाला गया। जिसमें अकीदतमंदों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया और या अली के नारे लगाए।
मोहल्ला शीशमहल गुड्डू खां के मकान से जुलूस की शुरुआत हुई। जुलूस में खाने ए काबा, मदीना, नज़फ एवं मौला अली की जुल्फिकार आदि झाकियां शामिल थी। जुलूस को संबोधित करते हुए जुबैर आलम ने कहा कि हजरत अली की शिक्षाएं इंसानियत, भाईचारे और शांति का संदेश देती हैं, जिन पर अमल कर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। जुलूस परंपरागत रास्तों से होता हुआ अपने गंतव्य तक पहुंचा, जहां फातिहा पढ़ी गई। अकीदतमंदों ने मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे और अमन चैन के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर जुबैर आलम खां, मशहूद खां हमदम, अभीक्ष पाठक आहत, एड पच्चू मियां, कासिम खान, सालिम खान, आसिम खान, शानू मदारी, सूफ़ी मुकीद, अद्दा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस