7:19 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

निजी भूमि पर सरकारी नाला निर्माण करवाना ठेकेदार को पड़ा भारी

ग्रामीण की निजी भूमि पर सरकारी नाला निर्माण करवाना ठेकेदार को पड़ा भारी , संबंधित लेखपाल ने नाला निर्माण रुकवाया
आसफपुर ( बदायूं ) – यूं तो उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति का असर काफी हद तक देखने को मिल रहा है फिर भी नेतागिरी की सह में असरदार लोग अपनी जौमर्दी के चलते किसानों व गरीबों की निजी भूमि पर सरकारी नाला बनवाने की फिराक में नजर आए ।
किसान की भूमि पर सरकारी नाला बनवाने का यह मामला विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव बसौमी में प्रकाश में आया है जहां गांव वासी ग्रामीण किसान रामस्वरूप पुत्र पीतम्बर के खेत में होकर गांव के ही ठेकेदार आकाश ने जबरन सरकारी नाले का निर्माण शुरू करा दिया, पीड़ित किसान रामस्वरूप का आरोप है कि उसके गांव का ही आकाश पुत्र जयपाल ने रामस्वरूप के खेत में होकर सरकारी नाला बनवाने की भरसक कोशिश की । जब पीड़ित रामस्वरूप ने ठेकेदार आकाश से इसकी मौखिक शिकायत की तो आकाश अकड़ भरे अंदाज में पीड़ित के साथ झगड़ा फसाद करने को आमादा हो गया ।
पीड़ित रामस्वरूप ने इस मामले की शिकायत संबंधित पुलिस से की है ।
फिलहाल पुलिस प्रशासन व राजस्व टीम की वैधानिक ताकत के सामने अवैध रूप से अपनी जौमर्दी से सरकारी नाला निर्माण करने वाले ठेकेदार आकाश का असर फीका पड़ गया है ।
यह जानकारी राजस्व विभाग से संबंधित जिम्मेदार ने दी है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस