4:36 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

उसावां: अटेना गंगा घाट पर लगी श्रद्धा की ड्यूटी: व्यवस्था रही चौकस

रिर्पोट अमित वर्मा

उसावां: क्षेत्र के अटेना गंगा घाट पर पौष पूर्णिमा पर्व पर कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने मां भागीरथी के जल में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की।थाना प्रभारी ने भारी संख्या में पुलिस और पीएसी लगाकर बेहतर व्यवस्था की ।
क्षेत्र के अटेना घाट ,भुण्डी घाट, कटरा सादतगंज घाट एवं सरेली घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान की और पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।इस अवसर पर कटरासआदतगंज चौकी प्रभारी प्रदीप राघव ने एक सेक्सन पीएसी और स्थानीय पुलिस को तैनात किया था।और अटेनाघाट पर प्रशासन की ओर से लेखपाल राकेश सिंह एवं लेखपाल रामप्रताप सिंह को तैनात किया गया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.