2:50 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

शिक्षकों की महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, बदायूं का मंडलीय एवं जनपदीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा जनपद के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर नववर्ष की बधाई के साथ ही शिक्षकों की महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा की। आदरणीय केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी तथा वित्त एवं लेखा अधिकारी एवं डायट प्राचार्य प्रतिनिधि अमित शर्मा से मुलाकात करते हुए नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, बदायूं के सम्मानित पदाधिकारी जिला अध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, यतेंद्र कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष तथा हरपाल मंडलीय संयुक्त मंत्री, जिला महामंत्री फरहत हुसैन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन यादव, मोहम्मद बकारुद्दीन संयुक्त मंत्री तथा जमील अहमद मीडिया प्रभारी, राजेश कुमार दुबे ब्लॉक कोषाध्यक्ष, अकबर अली खान सहित पदाधिकारी आदि।


विज्ञापन एक्सप्रेस