12:13 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- चलती कार की छत पर आतिशबाजी, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

बदायूं में चलती कार की छत पर आतिशबाजी, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

बदायूं के बिसौली कस्बे से चलती कार की छत पर आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कार की छत पर रखी आसमानी आतिशबाजी से चिंगारियां निकलती और धमाके होते दिख रहे हैं, जिससे सड़क पर मौजूद लोगों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया। मामले की शिकायत यूपी पुलिस के एक्स प्लेटफॉर्म पर की गई, जिस पर संज्ञान लेते हुए बदायूं पुलिस ने जांच बिसौली कोतवाली को सौंप दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर कार और सवारों की पहचान कर रही है, जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस