3:33 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

अमर उजाला के उप संपादक फणीन्द्रनाथ गुप्ता का निधन

अमर उजाला समाचार पत्र के उप संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार फणीन्द्रनाथ गुप्ता का लंबे समय से अस्वस्थ चलने के बाद उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित आवास पर निधन हो गया। सहसवान (बदायूं) के मोहल्ला बजरिया निवासी फणीन्द्रनाथ गुप्ता ने अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। बरेली और बदायूं में सेवाएं देने के बाद वह उत्तराखंड यूनिट में ब्यूरो चीफ के पद पर रहे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है

विज्ञापन एक्सप्रेस