7:41 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-कछला रोड पर चलती कार में लगी आग, अफ़रा-तफ़री

उझानी-कछला रोड पर चलती कार में लगी आग, अफ़रा-तफ़री।

उझानी-बदांयू 1 जनवरी।

आज शाम 6 बजे के आस-पास नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी सोमिल जैन की चलती कार में अचानक आग लग गई आग लगने से बाजार में अफ़रा-तफ़री मच गई। कार सवारों ने बामुश्किल कार से बाहर आकर जान बचाई,दुकानदारों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। कार में जरूर नुक़सान हुआ है।

जानकारी के अनुसार सोमिल जैन रामनगर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे कि कछला रोड पर हलवाई चौक के निकट अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। कार में बैठ लोग तुरंत बाहर निकल आऐ। कार में आग लगती देख आस-पास के दुकानदारों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया वर्ना भीड़-भाड़ वाले इलाके में काफी नुक़सान हो सकता था। बहरहाल कार में बैठे सभी सुरक्षित है वहीं कार आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस