7:40 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ज़ेवरात के बंटवारे को लेकर परिजनों ने मारपीट कर किया घायल

उझानी बदांयू 1 जनवरी।

कोतबाली क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी रामकिशोर पुत्र त्रिमल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आज मेरे परिवार के कप्तान पुत्र सूरज पाल, रोहित पुत्र सूरजपाल, रोहित पुत्र सूरज , जुगेन्द्र पुत्र सूरजपाल, मीनू पत्नी कप्तान, कान्तीदेवी पत्नी सूरज पाल ने आज जेवरात के बंटवारे को लेकर मेरे साथ गाली गलौज कर डंडों से मारपीट की पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है।

आरोप है कि
आज सुबह जब मैने इन लोगों से पिता द्वारा दिए गए सोने के जेवरात के बंटवारे को कहा तो उन लोगों ने मुझे लाठी डंडों से बुरी तरह मारा जिससे मेरे सर में खुली चोट आई है,
इनके पास पिता के द्वारा बनवाया गया सोने का वेसर, पैंडल,
सोने की झुमकी, विछुआ,खंडुआ, हंसली चांदी की, और अंगूठी सोने की है जिसपर इन लोगों की नीयत खराब हो गई ।

इस मामले में उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर पर जाँच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस