8:10 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

अंगीठी बनी जानलेवा: आजमगढ़ में तैनात सिपाही की दम घुटने से मौत

सर्दियों में अंगीठी और हीटर का गलत इस्तेमाल जानलेवा साबित हो सकता है। आजमगढ़ में तैनात यातायात पुलिस के कॉन्स्टेबल रंजीत कुमार मौर्य की अंगीठी जलाकर सोने से मौत हो गई। सुबह ड्यूटी पर न पहुंचने पर साथियों ने खोजबीन की तो वे किराए के कमरे में मृत मिले, मुंह से झाग निकल रहा था। जांच में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने की पुष्टि हुई। मृतक 2018 बैच के सिपाही थे और बलिया जिले के निवासी थे।

चेतावनी: अंगीठी या रूम हीटर का इस्तेमाल हमेशा हवादार कमरे में ही करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस