उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी स्कूलों — ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड — को कक्षा 12वीं तक 1 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि शीतलहर के दौरान अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और ज़रूरतमंदों के लिए कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए और रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



